Entertainment

‘पेड्डी’ के निर्माता वेंकट सतीश किलारू और निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने राम चरण को जुड़वां बच्चों की खुशखबरी पर दी बधाई

मुंबई। राम चरण की आगामी फिल्म पेड्डी को लेकर जहां दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, वहीं इसी बीच अभिनेता के जीवन से जुड़ी एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। मेगा पावर स्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने हैं। इस खुशी की लहर फिल्म पेड्डी की पूरी टीम में भी देखने को मिल रही है।

फिल्म के निर्माता वेंकट सतीश किलारू और निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने इस खास मौके पर राम चरण को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीर में दोनों, राम चरण को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया— “#Peddi के निर्माता वेंकट सतीश किलारू और निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने मेगा पावर स्टार राम चरण को जुड़वां बच्चों के आगमन पर हार्दिक बधाई दी। परिवार को ढेर सारी खुशियों और प्यार की शुभकामनाएं।”

गौरतलब है कि पेड्डी राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर खासा उत्साह बना हुआ है। इसका पहला गाना चिकिरी चिकिरी रिलीज होते ही सुपरहिट हो गया, जिससे फिल्म की लोकप्रियता और बढ़ गई।

बुच्ची बाबू सना के लेखन और निर्देशन में बनी पेड्डी में राम चरण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ फिल्म में शिवराजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वेंकट सतीश किलारू द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Related Articles

Back to top button