पुल से सिंध नदी में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 की मौत: दतिया में रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे; 17 गंभीर घायल

[ad_1]

दतिया20 मिनट पहले

दतिया में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सिंध नदी में गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को दतिया और ग्वालियर के अस्पतालों में रेफर किया गया है। प्रशासन ने 3 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े 7 बजे दतिया जिले में सेवड़ा के सनकुआ पर सिंध नदी के छोटे पुल से ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिर गई।

सूचना मिलते ही दतिया कलेक्टर संजय कुमार घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। पुलिस प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंच चुके हैं। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने घायलों को निकाला। ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 30 लोग सवार थे।

हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने घायलों को निकाला। ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 30 लोग सवार थे।

ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 30 लोग सवार थे
ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग भिंड जिले के दबोह थाना क्षेत्र के जाखोली बिंडवा गांव के रहने वाले हैं। जो रतनगढ़ की माता के दर्शन करने गए थे। ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 30 लोग सवार थे। लौटते समय सनकुआ में सिंध नदी के पुल पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और पुल से सीधा नदी में जा गिरा। जिस जगह ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरी वहां पानी नहीं था।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है….

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button