पहले भारी बारिश और अब धूप से परेशान किसान: खेतो में पानी भरा अधिकारी बोले पानी सूखने के बाद ही सर्वे मुमकिन

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Mandsaur
- The Officers Filled With Water In The Fields Said That The Survey Is Possible Only After The Water Dries Up
मंदसौरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

जिले में दो दिनों तक हुई भारी बारिश के कारण किसानों के खेत तालाब बन गए थे। इन खेतो में मौसम खुलने के 4 दिन बाद भी एक से दो फीट पानी भरा हुआ है। खेतों में खड़ी फसलें अब खराब होने लगी है। कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद अभी तक अधिकारियों ने किसानों की सुध नहीं ली। फतेहगढ़ के किसान देवीलाल वीर, यशवंत धाकड़, नानालाल, यशवंत ठन्ना, अशोक धाकड़ ने बताया खेतो में पानी भरा हुआ है। इस कारण सोयाबीन सहित अन्य फसलें पूरी तरह से चौपट हो गई पर प्रशासन द्वारा किसानों की सुध नहीं ली गई। चार दिनों के बाद भी कृषि विभाग या राजस्व विभाग के अधिकारियों ने सर्वे करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

खेतों में पानी जमा होने से फतेहगढ़ के किसानों की करीब 100 बीघा से अधिक फ़सल खराब होने की कगार पर है। इन खेतों में अब भी एक से 2 फीट पानी भरा हुआ है। इसके अलावा नदी के किनारे की फसलें भी पूरी तरह से चौपट हो गई है पटवारी, तहसीलदार से संपर्क करने पर उन्होंने बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करने की बोल कर इतिश्री कर ली। वही टोल फ्री नंबर पर फोन लगाने पर फोन लगता ही नहीं है।
मामले में तहसीलदार रश्मि श्रीवास्तव का कहना है कि खेतों का पानी सूखने के बाद ही वास्तविक सर्वे किया जा सकता है। जबकि कलेक्टर गौतम सिंह ने राजस्व अधिकारियों को नुकसानी का तुरंत सर्वे करने के निर्देश दिए थे। वहीं किसानों के मुताबिक अब भी खेतों में इतना पानी भरा हुआ है कि 1 हफ्ते से पूर्व नहीं उतरेगा।
प्रभावित किसानों के अनुसार धूप से पानी गर्म होगा व गर्म पानी से फसले खत्म हो जाएगी। कलेक्टर गौतम सिंह ने बताया कि बीमा क्लेम के लिए नम्बर सर्कुलेट किए है। वहीं रमराजसव अधिकारियों द्वारा जल्द ही सर्वे कर लिया जाएगा।
Source link




