भगवान गौतम बुद्ध प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली: नेपानगर करुणा बुद्ध विहार को थाईलैंड से दान में दी गई है 6 फीट अष्ट धातु की प्रतिमा

[ad_1]
बुरहानपुर19 मिनट पहले
तथागत भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा की शोभायात्रा शनिवार को नगर में निकाली गई। दरअसल, गगन मलिक फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त थाईलैंड से दान द्वारा प्राप्त प्रतिमा नेपानगर करूणा विहार को दी गई है। जिसकी शोभायात्रा निकाली गई।
दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया शाखा नेपानगर के तत्वावधान में भंते सुमंगल बोधी महाथेरो अकोला के मार्गदर्शन में शोभायात्रा का नगर भ्रमण हुआ। समाज अध्यक्ष विनोद बाविस्कर ने बताया कि गगन मलिक फाउंडेशन द्वारा बौद्ध राष्ट्र थाईलंड से प्रदत्त 6 फीट अष्ट धातु की बुद्ध मूर्ति करूणा बुद्ध विहार के लिए मिली है। जिसके बाद संस्था द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। 9 अक्टूबर को वर्षावास समापन कार्यक्रम होगा। इसके तहत सुबह 9 बजे पूजा वंदना और सामूहिक सामाजिक भोजनदान होगा।
शोभायात्रा ने शहर में किया भ्रमण
नेपानगर में निकली शोभायात्रा ने नगर भ्रमण किया। इसमें काफी संख्या में समाज के महिला, पुरूष, बच्चे शामिल हुए। मनोज टॉकिज क्षेत्र से प्रारंभ शोभायात्रा मातापुर बाजार से होकर डॉ. अंबेडकर चौराहा पहुंची। यहां डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान काफी संख्या में समाजजन शामिल थे।
Source link