Chhattisgarh

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा नगर मंडल जांजगीर ने चलाया स्वच्छता अभियान

जांजगीर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जांजगीर द्वारा “स्वच्छता ही संकल्प हमारा” संदेश के साथ भाजपा कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई कर कचरे एवं अव्यवस्था को हटाया और परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा, समाजसेवा और अंत्योदय के लिए समर्पित रहा। उनकी जयंती पर स्वच्छता अभियान के माध्यम से सेवा और स्वच्छता का संदेश समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

स्वच्छता अभियान में भाजपा जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, पंकज अग्रवाल, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, राकेश रूपवानी, जिला मीडिया प्रभारी, मंडल अध्यक्ष हितेश यादव सहित मोहन यादव, अनिल शर्मा, मनोज अग्रवाल, रितेश राठौर, सोनू यादव, सुधीर झाझड़िया, संजीता माली, पिंकल माली, प्रतिमा डहेरे, विक्की सिंह, आलोक मिश्रा, गुड्डू कहरा, रघुनंदन कश्यप, पिंकू राठौर, शिव चमन सिंह ठाकुर, संतोषी साहू, शिवानी कहरा, अंजनी राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button