Chhattisgarh

नेपाल अंतरराष्ट्रीय खो-खो टूर्नामेंट में आर्यन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

0.अंडर-17 टीम ने जीता स्वर्ण पदक, अंडर-19 टीम रही उपविजेता

कोरबा। नेपाल के पोखरा में आयोजित इंडो-नेपाल इंटरनेशनल खो-खो टूर्नामेंट में आर्यन पब्लिक स्कूल, उरगा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की अंडर-17 टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अंडर-19 टीम ने रजत पदक जीतकर उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।

स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 29 से 31 जुलाई तक पोखरा में हुई। इसमें भारत के विभिन्न राज्यों से 216 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप भी अपने नाम की।

आर्यन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों में राहुल मैत्री, जय महंत, भूपेन्द्र कंवर, संगम वीर लहरे, सौरभ बघेल, दुर्गेश पटेल, अभिनव भारती, उत्कर्ष चंद्रा, सियोन तिग्गा, आर्यन कुर्रे, अनिमेष मार्टिन, अक्षय जयताड़े, अनिश राज और विवेक प्रधान शामिल रहे। सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान शानदार खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के कोच सुनील कुमार यादव के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विशेष रूप से अंडर-19 टीम को फाइनल तक पहुंचाने में कोच की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने विजेता खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button