Chhattisgarh

निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

कोरबा 26 नवम्बर 2022 – भारतीय संविधान को अंगीकृत करने के दिवस 26 नवम्बर को प्रत्येक वर्ष संविधान दिवस के रूप में मनाए जाने की परम्परा है, इसी दिन 26 नवम्बर 1949 को भारत के संविधान को संविधान सभा ने अंगीकृत किया था। आज नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत परिसर में संविधान दिवस मनाया गया तथा निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का पाठन किया व संविधान की मूलभावना के अनुरूप जनहित में काम करने का संकल्प भी लिया।

Related Articles

Back to top button