Chhattisgarh

निगम की साधारण सभा 25 मार्च को, प्रस्तुत होगा 2026-27 का बजट

0 साधारण सभा के इतिहास में पहली बार लोक महत्व के विषयों पर ध्यानाकर्षण हेतु समय आरक्षित

कोरबा 24 मार्च 2026 – सभापति नूतन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में नगर पालिक निगम कोरबा का साधारण सम्मिलन 25 मार्च को प्रातः 11.00 बजे से निगम के पं.जवाहर लाल नेहरू सभागार में आयोजित किया जाएगा। सम्मिलन में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपुत निगम के वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगी तो वहीं साधारण सभा के इतिहास में पहली बार लोक महत्व के विषयों पर ध्यानाकर्षण हेतु समय आरक्षित किया गया है, जो अधिकतम 30 मिनट का होगा।

नगर पालिक निगम कोरबा का साधारण सम्मिलन 25 मार्च को आयोजित किया गया है जिसमें निगम कार्यों से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों के साथ-साथ नगर पालिक निगम कोरबा का पुनरीक्षित बजट वर्ष 2025-26 एवं बजट वर्ष 2026-27 प्रस्तुत किये जाएंगे। सम्मिलन की निर्धारित कार्यसूची के अनुसार सर्व प्रथम पार्षदों द्वारा पुछे गये प्रश्नों के उत्तर दिये जाएंगे। तत् पश्चात पार्षदों द्वारा लोक महत्व के विषयों पर वक्तव्य देने के लिए यानि ध्यानाकर्षण हेतु 30 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।

साधारण सभा के इतिहास में यह पहली बार होगा जब ध्यानाकर्षण हेतु समय आरक्षित है। साधारण सभा की बैठक की एजेंडे में वर्ष 2026-27 के निगम के बजट के साथ ही विभिन्न पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों की स्वीकृति, बुधवारी बाजार पुनर्विकास योजना, मुड़ापार तालाब के विकास रख रखाव, वातानुकुलित बस क्यू शेल्टर सह स्मार्ट बस स्टॉप, स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता, एस.सी.,एस.टी., अन्य पिछड़ा वर्ग जाति प्रमाण पत्र जारी तथा मेयर इन काउंसिल द्वारा पारित वित्तीय प्रस्ताव आदि कुल 12 बिन्दु समाहित है।

Related Articles

Back to top button