Chhattisgarh

पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने 9 अप्रैल को होंगी रवाना काठमांडू, जिले सहित प्रदेश का नाम रोशन करने का लिया संकल्प

0 एवरेस्ट फतह करने के लिए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले की बेटी का बढ़ाया हौसला

0 माउंट एवरेस्ट की चोटी पर स्वच्छता का देंगी संदेश

जांजगीर-चांपा 8 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास को उनके आगामी माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 9 अप्रैल को अमिता श्रीवास विश्व की सर्वाेच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के संकल्प के साथ काठमांडू के लिए रवाना होंगी। यह अभियान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की आकांक्षाओं, साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक है।

इसी क्रम में जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे से भेंट के दौरान अमिता श्रीवास ने एवरेस्ट फतह कर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करने का संकल्प दोहराया तथा मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त तिरंगे को शिखर पर फहराने की बात कही। कलेक्टर श्री महोबे ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अभियान प्रदेश सहित पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि अमिता श्रीवास अपने इस मिशन के माध्यम से “स्वच्छता ही सेवा” एवं “स्वच्छ भारत मिशन” के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाने में योगदान देंगी।

सुश्री अमिता श्रीवास ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2021 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माउंट किलिमंजारो को फतह किया था। उनका यह प्रयास प्रदेश की युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए एक प्रेरणादायी होगा। इस दौरान एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button