नाबालिग को भगाकर अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है।
पुलिस के मुताबिक 24 मई 2026 को नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया था। परिजनों की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 222/2026 के तहत धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर 27 मई को आरोपी दीपक चौहान (33 वर्ष) निवासी एसईसीएल ब्लॉक, थाना मानिकपुर, जिला कोरबा को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर नाबालिग को भगाने तथा शादी का झांसा देकर अनाचार करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई में निरीक्षक सावन सारथी, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक सरोज पाटले, मंजू सिंह, प्रधान आरक्षक विजय निराला, आरक्षक बेदराम पटेल, सूरज पाटले, मोनिका जोगी, सविता पटेल एवं सैनिक अनिल दिनकर का योगदान रहा।




