नरसिंहपुर में पिटाई का VIDEO: शहर के चौराहे पर युवक ने ऑटो चालक की पीठ पर बरसाए रस्सी के कोडे़

[ad_1]

नरसिंहपुर25 मिनट पहले

नरसिंहपुर शहर में ऑटो चालक की पिटाई करने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति एक ऑटो चालक की रस्सी के कोडे़ से पिटाई कर रहा है। यह वीडियो नरसिंहपुर कोतवाली के अंतर्गत चौराहे का है। यह वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति पीड़ित के बाल पकड़कर खींच रहा है। इस बीच एक व्यक्ति उसे रोकने का प्रयास करता है। कुछ देर बाद पीड़ित वहां से जाने का प्रयास करता है। बताया जा रहा कि पीड़ित व्यक्ति शराब के नशे में था। वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

इस पूरे मामले में थाना प्रभारी गौरव चांटे का कहना है कि वीडियो सामने आने पर संज्ञान लिया है। अभी तक किसी ने इसको लेकर शिकायत नहीं की है। पीड़ित का पता कर रहे हैं, उसका मालूम चलते ही थाने बुलाकर मामला दर्ज कराएंगे। घटना की जांच की जा रही है, जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि ऑटो चालक को क्यों मारा जा रहा है। इस पूरे मामले में जांच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई भी की जाएगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button