Chhattisgarh

नगर पालिका जामुल के वार्ड क्र. 20 सुरडुंग में दस लाख रूपये के लागत से गुरू घासीदास बाबा के जैतखाम (स्मारक) का होगा जीर्णोद्धार

जामुल / नगर पालिका जामुल के वार्ड क्र. 20 सुरडुंग में दस लाख रूपये के लागत से गुरू घासीदास बाबा के जैतखाम (स्मारक) का जीर्णोद्धार होगा। इसके लिए नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने स्थल पूजन किया। जामुल पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि विकास कार्य तो आम जनता के सुविधा के लिए अनिवार्य है।


इसके अतिरिक्त हमारे युग पुरुषों हमारे समाज को नई दिशा देने वाले महान अनुभुतियों को सम्मान देना भी हम सब का कर्तव्य है। इसी कड़ी में “मनखे मनखे” एक समान का समाज निर्माण कर्ता गुरु घासीदास बाबा के विचारों के अनुरूप आज हम सब उनके उनके जैतखाम को भव्य एवं सुंदर बनाने आज स्थल पूजन कर रहे हैं। समाज के मांग के अनुसार सभी शासकीय प्रक्रिया के बाद यह कार्य प्रारंभ हो रहा है। जो कि हम सबको एक समान होने का परिचय देता है।


श्री ठाकुर ने कहा कि मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि यह जीर्णोद्धार कार्य के अनुरूप सबको एक समान माने एवं इस सतनाम समाज के आदर्शों का पालन करें। और इसके माध्यम से सामाजिक समरसता का परिचय दे।

स्थल पूजन के अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड पार्षद शांति टंडन, पार्षद अहिल्या वर्मा, विशेश्वर वर्मा, तुलाराम टंडन, बालक दास, उमंद वर्मा, संजय शर्मा, राजबती, भीखम लाल, देवबती, सरोज सेन, मनहु साहू, लता देवांगन, धनेश , कृपाराम, मेहतरू राम, सोहन लाल, सुनिता, प्रेमुराम आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button