दो साल बाद आज निकलेगी चुनरी यात्रा: पर्यावरण संकल्प के साथ होगा आगाज; मंत्री तोमर, मुरलीधर राव, विजयवर्गीय होंगे शामिल

[ad_1]
![]()
- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Will Start With Environmental Resolution; Union Ministers Tomar, Muralidhar Rao, Vijayvargiya, Mahajan Will Be Included
इंदौरएक घंटा पहले
नवदुर्गोत्सव में शहर के पश्चिम क्षेत्र से 12 सालों से निकाली जानी वाली चुनरी यात्रा दो साल बाद आज निकाली जा रही है। ढाई किमी की इस यात्रा में इस बार इसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, वरिष्ठ नेता मुरलीधर राव, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, महेंद्रसिंह सोलंकी, मंत्री तुलसी सिलावट, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,उत्तम स्वामी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, साधु-संत व समाजों के प्रमुख शामिल होंगे। चुनरी यात्रा सुबह 10 बजे बड़ा गणपति से निकलेगी और बिजासन मंदिर तक जाएगी। यहां माताजी को चुनरी चढ़ाई जाएगी।
चुनरी यात्रा के आयोजक पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल के कारण 2 सालों से चुनरी यात्रा नहीं निकाली गई थी। इस बार चुनरी यात्रा का यह 13वां वर्ष होगा। उक्त चुनरी यात्रा हर बार एक संकल्प के साथ निकाली जाती है। इस बार भी यह चुनरी यात्रा पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ निकाली जाएगी। चुनरी यात्रा करीब एक लाख भक्त लोग शामिल होने की संभावना है।
दो लाख सितारों, गोटा व मोतियों से सजी है 2 किमी लंबी चुनरी
चुनरी यात्रा बड़ा गणपति से पूजन, संतों के स्वागत के बाद पैदल यात्रा के रूप में मां बिजासन मंदिर जाएगी और वहां उन्हें चुनरी अर्पित की जाएगी। 2 किमी लंबी चुनरी सूरत में विशेष रूप से बनवाई गई है। इसमें 2 लाख सितारे, गोटे व मोती लगे हुए हैं। यात्रा के सुचारु संचालन व ट्रैफिक व्यवस्थित रखने के लिए 3 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता व्यवस्था संभालेंगे। यात्रा में सिहोर के प्रसिद्ध शिव पुराण कथा वाचक प्रदीप मिश्रा को भी आमंत्रित किया गया है।
बीते सालों में इन संकल्पों के साथ निकाली थी यात्रा
बीते सालों में चुनरी यात्रा कश्मीर बचाओ देश बचाओ, धारा 370 हटाओ, प्लास्टिक मुक्त अभियान, सामाजिक समरसता, भ्रष्टाचार मिटाओ देश बचाओ, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान के साथ निकाली गई थी। अभी पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है, इस कारण इस बार पर्यावरण संरक्षण व संकल्प के साथ यात्रा निकाली जा रही है। इसमें पंचकुइया राम मंदिर के संत श्री लक्ष्मणदास महाराज, श्री 1008 ब्रजोत्सव महाराज, अखण्ड धाम आश्रम के महामंडलेश्वर चेतन स्वरूप महाराज, संत श्री दादू महाराज, गोपालदास महाराज, चिन्मयानंद महाराज आदि बग्घियों में सवार होकर लोगों को आशीर्वाद देते हुए चलेंगे।
Source link










