देवास में कांग्रेस ने मनाया पंडित नेहरू जी की जयंती: कार्यकर्ता बोले- आज वह लोग नेहरू जी पर ऊंगली उठा रहे हैं जिनके दामन पर खुद दाग है

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Dewas
- The Workers Said Today Those People Are Pointing Fingers At Nehru Ji Who Has A Stain On His Forehead.
देवासएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

महात्मा गांधी और देश के लोगों के साथ जिन्होंने स्वतंत्रता के आंदोलन में भाग लिया। जेल की सजा काटी। देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में जिन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी। पंडित जवाहरलाल नेहरू पर और उनके कामों पर आज आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद वह लोग पंडित नेहरू पर उंगली उठा रहे हैं, जिनके दामन पर दाग हैं। ये कहना है कांग्रेस नेता। उन्होंने आगे कहा कि, जबकि, पंडित जवाहरलाल नेहरू ऐसे सर्वमान्य नेता रहे हैं जिन्होंने आजादी के बाद देश को विकास के रास्ते विश्व में एक नई पहचान दिलाई। पूरा राष्ट्र पंडित नेहरू का हमेशा ऋणी रहेगा। जिन्होंने सभी जाति और संप्रदाय को एक माला में पिरो कर देश को एक नई उंचाई दी।
आज के दिन हम संकल्प लें कि पंडित नेहरू के बताए मार्ग पर चलकर देश को मजबूत और सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। जयंती के अवसर पर जवाहर चौक स्थित विक्रम कला सभा में लगी पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शौकत हुसैन, पूर्व महापौर रेखा वर्मा, भगवान सिंह चावड़ा, अनिल गोस्वामी सहित अन्य नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
Source link




