International

तुर्की के इस्तांबुल में आतंकी बम विस्‍फोट में छह लोगों की मौत और 81 घायल

इस्ताम्बुल,14 नवंबर। तुर्की में मध्य इस्ताम्बुल के व्यस्त इलाके में बम विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई और 81 घायल हो गए। यह विस्फोट कल दोपहर तक्सीम चौक इलाके में हुआ। तुर्की के उपराष्ट्रपति फुएत ओक्टे ने बताया कि विस्फोट आतंकवादी हमला हो सकता है, जिसे एक महिला ने अंजाम दिया। अब तक किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। 2016 में भी आत्मघाती हमलावर ने इस इलाके को निशाना बनाया था। 

Related Articles

Back to top button