Chhattisgarh

टीएमसी पाण्डोपारा, झिलमिली साइड स्टोर में हुई 50 लाख की चोरी का हुआ खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

कोरिया। पाण्डोपारा स्थित टीएमसी कंपनी की झिलमिली साइड के स्टोर में 22 अगस्त की रात्रि को हुई चोरी खुलासा हो गया है। मामले में पटना थाना पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।प्रकरण के प्रार्थी टीएमसी पण्डोपारा परियोजना में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत श्यामल मैती (38 वर्ष) ने 24 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी कि टीएमसी झिलमिली साइड के स्टोर से कोयला उत्खनन में उपयोग होने वाली मशीनों के तांबा, पीतल एवं कांसा धातु से निर्मित विभिन्न पार्टस चोरी हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये है. रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 228/2026 धारा 331(4), 305 (ए), 61 317, 111 भारतीय न्याय संहिता एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देश पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशा सेन, राजेश साहू के मार्गदर्शन में थाना पटना एवं सायबर सेल की टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों एवं चोरी हुए माल की पतासाजी के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उन्हें तलब कर पूछताछ की गई।

पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों ने 09-10 के ग्रुप में 21-22 अगस्त की दरम्यानी रात टीएमसी का स्टोर के छत का सीट को उखाड़कर 50 लाख रुपए मूल्य के एसईसील के मशाीन के मंहगे पार्टस – (तांबा, पीतल, कांस के धातु इत्यादि के बने पार्टस चोरी कर बड़सरा जंगल में छिपा कर रखते हुए दूसरे दिन चरचा निवासी अब्दुल वासिब उर्फ गोलू के पास बिक्री किये थे।

आरोपियों के निशादेही पर कबाड़ी गोलू के कब्जे से उक्त सामान तांबा, पीतल, कांस के धातु इत्यादि के बने मंहगे पार्टस करीब 40 लाख रूपये का बरामद किया गया। साथ ही आरोपियों से 3 तलवार, टार्च मोबाईल एवं नगदी 1500 रुपए बरामद किया गया है।

मामले में किशन कुमार (24 वर्ष), मंगलराम उर्फ गोलू (24 वर्ष), करन (24 वर्ष), अब्दुल वासिब उर्फ गोलू मियां (30 वर्ष) सभी निवासी ग्राम निवासी घुटरी दफाई, थाना चरचा, एंव ग्राम पूटा थाना पटना जिला कोरिया को गिरफ्तार कर 27 अगस्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अन्य फरार आरोपियों का पतासाजी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button