जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा सीपीआर अवेयरनेस एंड ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन

कोरबा,24 मई (वेदांत समाचार)। समाज सेवा एवं जनजागरूकता के अपने सतत प्रयासों के अंतर्गत जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा सीपीआर अवेयरनेस एंड ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन जिफ़सा इंस्टीट्यूट के सहयोग से पाम मॉल कोरबा में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को जीवन रक्षक तकनीक सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) के प्रति जागरूक करना एवं आपातकालीन परिस्थितियों में सही प्राथमिक सहायता हेतु प्रशिक्षित करना था।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पदमाकर शिंदे जी, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर (हेल्थ), डॉ. प्रिंस जैन, डॉ आकांक्षा जैन, श्री अनिल अग्रवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि सीपीआर का ज्ञान प्रत्येक नागरिक के लिए अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि समय पर दी गई सहायता किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकती है। उन्होंने इस कार्यक्रम को जन हित में और भी लोगों तक पहुंचाने का सुझाव दिया। डॉ प्रिंस जैन ने लोगों से अपने स्वस्थ के प्रति जागरूक रहने, नियमित व्यायाम करने की अपील की।
कार्यक्रम में जिफ्सा इंस्टीट्यूट के सर्टिफाइड फर्स्ट एड ट्रेनर श्री अभिषेक मसीह ने उपस्थित प्रतिभागियों को मैनिक्विन (डमी मॉडल) पर सीपीआर की संपूर्ण प्रक्रिया का प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को चेस्ट कंप्रेशन, रेस्क्यू ब्रीदिंग एवं इमरजेंसी रिस्पॉन्स की सही तकनीकों की जानकारी दी गई तथा उन्हें स्वयं अभ्यास करने का अवसर भी मिला।
इसके साथ ही जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा मॉल परिसर में आम नागरिकों के बीच सीपीआर अवेयरनेस से संबंधित जानकारीपूर्ण पैम्फलेट भी वितरित किए गए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक जीवन रक्षक जानकारी पहुंचाई जा सके और समाज में हेल्थ अवेयरनेस बढ़ाई जा सके।
अध्यक्ष जेसी सीए त्रिलोकी नाथ बजाज ने युवाओं को जेसीआई के माध्यम से समाज सेवा एवं सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में बढ़ने की अपील की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जेसी प्रियम अग्रवाल (प्रोजेक्ट डायरेक्टर), कॉर्डिनेटर जेसी सीए आशीष अग्रवाल, जेसी उत्कर्ष अग्रवाल, जेसी बहाउद्दीन अहमद, जेसी नितिन सबरवाल, जेसी शिव अग्रवाल, जेसी सुरेश चावलानी, जेसी पूर्णिमा सोनी, जेसी सीए अभिषेक अग्रवाल, जेसी प्रवेश अग्रवाल, जेसी ज्योति बाला, जेसी आयुष अग्रवाल, जेसी अंश अग्रवाल, जेसी हर्ष गुप्ता, जेसी सीए अंकित अग्रवाल, जेसी कपिल विश्वकर्मा, जेसी मोहित सिंघल, जेसी नितेश मोदी, जेसी सीए पलाश रेलवानी, जेसी हेमंत अग्रवाल, जेसी राहुल सिंघल, जेसी ऋषभ अग्रवाल, जेसी संभव अग्रवाल, जेसीआई परिवार का विशेष योगदान रहा। अंत में जेसी प्रियम अग्रवाल ने अतिथियों, जिफ्सा इंस्टीट्यूट, पाम मॉल, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।




