जेल में कैदी से मारपीट: पिता ने लगाए आरोप, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

[ad_1]

सीहोर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जिला जेल सीहोर में बंद एक कैदी के पिता ने जेल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कैदी के पिता का आरोप है कि उसके बेटे के साथ जेल में मारपीट हो रही है और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इस पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर से कर न्याय की गुहार एक पिता ने लगाई है।

गुरुवार को ग्राम भाड़ा खेड़ी निवासी गोकल दास वर्मा ने कलेक्टर से लिखित शिकायत की है कि उसका पुत्र राजकुमार चोरी के प्रकरण में सीहोर जिला जेल में बंद है। वह जब उससे मिलने गया था तो उसके चेहरे पर, कान पर और हाथ पर चोट के निशान थे। उसने पूछने पर बताया कि जेल में रोजाना उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की जा रही है। उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित की जा रही है। कैदी के पिता गोकल दास वर्मा का आरोप है कि जेल के पुलिसकर्मी उसके बेटे के साथ मारपीट कर रहे हैं। कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है। बेटे के साथ होने वाली मारपीट के चलते पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है।

इस संबंध में सीहोर जिला जेल उप अधीक्षक ज्योति तिवारी का कहना है कि शिकायत के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। इस मामले में संज्ञान लूंगी। कैदी से बात करूंगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button