जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप ने जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप ने जिलेवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के त्याग, संघर्ष एवं देशभक्ति को स्मरण करने का अवसर है। उनके बलिदान के कारण ही आज देशवासी स्वतंत्र भारत में सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीवन जी रहे हैं।
उन्होंने जिलेवासियों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने तथा देश और प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना को मजबूत करते हुए सभी को मिलकर समृद्ध, खुशहाल और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।
विधायक व्यास कश्यप ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पुनः शुभकामनाएं प्रेषित कीं।





