Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस की रेड में चैन माउंटेन मशीन सीलबंद

जांजगीर-चांपा, 28 मई। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जांजगीर-चांपा पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर गठित “Illegal Mining Task Force” ने गुरुवार को भादा रेत घाट क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई करते हुए अवैध उत्खनन में लगी एक चैन माउंटेन मशीन को सीलबंद कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और सख्त अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष “Illegal Mining Task Force” का गठन किया गया है। इसी अभियान के तहत 28 मई 2026 को CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में टीम ने थाना जांजगीर क्षेत्र के भादा रेत घाट में दबिश दी।

रेड के दौरान टीम ने मौके पर अवैध तरीके से रेत उत्खनन करते हुए एक चैन माउंटेन मशीन को संचालित पाया। इसके बाद तत्काल जिला खनिज विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया और मशीन को नियमानुसार सीलबंद किया गया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत उत्खनन, भंडारण और परिवहन में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ खनिज अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिले में अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए “Illegal Mining Task Force” की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम आगे भी रेत घाटों पर निगरानी और छापेमार कार्रवाई करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button