Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा : मुरलीडीह में जुआ खेलते 6 जुआरी गिरफ्तार, 7,110 रुपये नकद व ताश पत्ते जब्त

जांजगीर-चांपा, 08 फरवरी।जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आज रविवार को थाना मुलमुला एवं थाना अकलतरा पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम मुरलीडीह स्थित शासकीय गोदाम के पीछे जुआ खेल रहे 6 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम मुरलीडीह में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी जुआ खेलते पाए गए।

पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से कुल 7,110 रुपये नकद एवं ताश पत्ते जब्त किए। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में करण बघेल (26 वर्ष) निवासी पेण्ड्री थाना मस्तूरी, सूरज कुमार कुर्रे (26 वर्ष) निवासी सीपत थाना सीपत, अजय कुमार रात्रे (37 वर्ष) निवासी अर्जुनी थाना अकलतरा, प्रकाश पटेल (29 वर्ष) निवासी तोरवा, ओमप्रकाश केवट (29 वर्ष) निवासी तोरवा थाना तोरवा एवं मुकेश कुमार महिलांगे (30 वर्ष) निवासी सीपत थाना सीपत शामिल हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल, थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक राजमणि द्विवेदी तथा आरक्षक भूपेंद्र कंवर, सनोहर जगत, ओमप्रकाश डहरिया, गोपेश्वर पटेल एवं राजा जयप्रकाश रात्रे का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button