SGSITS का इंजीनियर डेट्रॉइट: हेड इंजुरी से होने वाली मौतें कम करने शहर के सुमित कर रहे यूएस में शोध, सेफ्टी व्हीकल, हेलमेट बनाने करेंगे मदद

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Sumit Of The City Is Doing Research In The US To Reduce The Deaths Due To Head Injury, Will Help In Making Safety Vehicles, Helmets
इंदौर26 मिनट पहलेलेखक: सौदामिनी मुजुमदार
- कॉपी लिंक
जान की सुरक्षा करने वाले वाहन, युद्ध में पहने जाने वाले हेलमेट जैसे अन्य उपकरण बनाने पर शोध के लिए इंदौर के बायोमेडिकल इंजीनियर सुमित शर्मा को अमेरिका की शोध संस्था ने निमंत्रण दिया है। सुमित अब तक कई छोटे-बड़े बस व ट्रक निर्माताओं को सुरक्षित वाहन बनाने में मदद कर चुके हैं, जिनमें बैठे ड्राइवर और अन्य लोगों के मस्तिष्क में चोट न लगे और दुर्घटना के समय जान बच सके। सुमित पहले पीथमपुर स्थित वॉल्वो आयशर के लिए ऐसी बसें बनाने के लिए शोध करते थे। 2016 में उन्होंने खुद की कंपनी शुरू की, ताकि वे बस की बॉडी बनाने वाली कंपनियों को कम कीमत में सेवाएं दे सकें।
अमेरिकी आर्मी के लिए बनाए थे हेलमेट
SGSITS से 2008 में पास आउट सुमित बताते हैं कि उन्होंने कॉलेज के बाद पांच साल अमेरिका में पढ़ाई की। इस दौरान ऐसे हेलमेट बनाए जिनका उपयोग अमेरिकी आर्मी ने ईरान-इराक युद्ध में किया। यह हेलमेट पहनने से हेड इंजुरी से होने वाली मौतें कम होती हैं। इस काम के लिए उन्हें आर्मी ने 50 हजार डॉलर का अनुदान दिया था। इस विषय पर शोध करने के बाद वे 2012 में इंदौर लौटे।
मस्तिष्क का 3-डी मॉडल बनाया जाता है
इस शोध में जंग व दुर्घटना में मारे गए सिपाहियों के शवों से निकाले गए मस्तिष्क को देखकर कम्प्यूटर पर मस्तिष्क का 3-डी मॉडल बनाया जाता है। इससे यह समझने में मदद मिलती है कोई भी दुर्घटना मस्तिष्क पर किस तरह का प्रभाव डालती है। उसी आधार पर ऐसे हेलमेट या कार के इंटीरियर में बदलाव किए जाते हैं। सुरक्षात्मक वाहन बनाने में मदद मिलती है।
चार महीने तक करेंगे शोध – अमेरिका में यह शोध ऑटोमोबाइल कंपनियों के समूह ग्लोबल ह्यूमन बॉडी मॉडल्स कंसोर्टियम द्वारा वित्त पोषित है। तीन-चार महीने तक सुमित अमेरिका के डेट्रॉइट में रहकर वहां की 10-12 शोधकर्ताओं की टीम के साथ मिलकर काम करेंगे।
Source link




