जनप्रतिनिधि वही होता है जो जनता के सुख-दुख को समझकर उसकी सेवा करता है – टी एस सिंहदेव

जांजगीर, 04 फरवरी । डॉ. राकेश कुमार सिंह की पुण्य स्मृति में क्षेत्र के प्रतिभावान लोगों का सम्मान किया गया अकलतरा – क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश कुमार सिंह की पुण्य स्मृति में सभा का आयोजन नगर के आजाद चौक के पास स्थित अजंता परिसर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी एस सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य, विधायक रामकुमार यादव की अध्यक्षता, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मण मुकीम , जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, मंजू सिंह, रवि पांडेय, गोरेलाल बर्मन , पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश वाजपेयी एवं शुभा सिंह की उपस्थिति में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रवि सिंह सिसोदिया ने कहा कि क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ राकेश कुमार सिंह ने सन 1990 में आरसमेटा में श्रमिकों के आंदोलन में श्रमिकों का सहयोग दिया एवं उद्योगपति की बातों को दरकिनार किया श्रमिकों एवं ग्राम वासियों को सहयोग देने के कारण कांग्रेस पार्टी द्वारा उनका टिकट काटकर अन्य व्यक्ति को प्रदान किया गया जनता से जुड़े नेता होने के कारण वे सदैव याद किए जाएंगे, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टी एस सिंहदेव ने कहा कि चुनाव में विधायक निर्वाचित होने के साथ-साथ मंत्री भी बन जाना राजनीति की मुख्य बातें नहीं होती जनप्रतिनिधि की सोच यही होना चाहिए कि क्षेत्र की जनता ने मुझे चुनाव जिताया है मैं जनता की अधिक से अधिक सेवा करूं जनप्रतिनिधि वही है जो जनता के सुख दुख में आगे आकर उसकी सेवा करें डॉ राकेश कुमार सिंह ने क्षेत्र में विधायक के रुप में कई विकास कार्य किए कार्यक्रम में उपस्थित हजारों जनता इस बात का गवाह है कि डॉ राकेश कुमार सिंह के क्षेत्र में किए गए कार्यों से प्रेरणा लेकर आज जनता उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंची है,डॉ राकेश कुमार सिंह शारीरिक रूप से आज हमसे दूर है लेकिन वैचारिक रूप से वह सदैव स्मृति में रहेंगे, विधायक राम कुमार यादव ने कहा कि राज परिवार में जन्म लेने के बाद भी डॉ राकेश कुमार सिंह ने जनसेवा को चुनकर राजनीति में प्रवेश किया क्षेत्र की जनता के लिए वे सदैव उपलब्ध रहते थे क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए वे सदैव याद किए जाएंगे, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने कहा कि डॉ राकेश कुमार सिंह सरल स्वाभावी होने के साथ-साथ आम जनता से सहज ही मिलते थे उनके द्वारा जनता की समस्याओं को प्रमुखता से हल करने का हर संभव प्रयास किया जाता था अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में स्कूल कॉलेज खोलने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के कई कार्य करवाए गए, क्षेत्र की जनता की स्मृतियों में वे सदैव रहेंगे, डॉ राकेश कुमार सिंह के पुत्र जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सन 2012 में पिता की आकस्मिक मौत होने पर परिवार के ऊपर संकट छा गया क्षेत्र के लोगों द्वारा परिवार का संबल बढ़ाने के साथ-साथ अपना प्यार साथ आशीर्वाद परिवार को प्रदान किया गया उनके परिवार द्वारा विगत 5 पीढ़ियों से क्षेत्र के लोगों की सेवा की जा रही है मेरे द्वारा कांग्रेस पार्टी में रहकर परिवार के विरासत को आगे बढ़ाने के साथ-साथ पार्टी द्वारा दिए गए निर्देशों के साथ-साथ कर्तव्यों का लगातार निर्वहन किया जा रहा है हमारा परिवार क्षेत्र की जनता का सदैव आभारी रहेगा, पिता राकेश कुमार सिंह की स्मृति में प्रतिवर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है । विगत 2 वर्षों से कोरोनावायरस के संक्रमण के कारण कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सका इसके पूर्व कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत द्वारा उपस्थित होकर अपना आशीर्वाद प्रदान किया गया था।
कार्यक्रम को लक्ष्मण मुकीम, मंजू सिंह, सतीश दीवान, गोरेलाल बर्मन, चंद्रप्रकाश वाजपेयी, रवि पांडेय ने भी संबोधित किया, कार्यक्रम का संचालन अशोक अग्रवाल ने किया एवं आभार प्रदर्शन दिगंबर दास महंत ने किया, कार्यक्रम में बलौदा जनपद अध्यक्ष ललिता पाटले, जनपद पंचायत अकलतरा अध्यक्ष शिवानी सिंह, नीता थवाईत, देवेश सिंह, विवेक सिंह सिसोदिया, प्रिंस शर्मा, अशोक अरोरा, कन्हैया राठौर, सुभाष शुक्ला , गोविंद देवांगन, दाऊरामपटेल, दिलेश्वर साहू, खुलन सोनवानी, मणिशंकर गुरुद्वान, हरेमुरारी सिंह, डॉ रामखिलावन सिंह, हलधर सिंह राणा, रघुवीर सिंह, सौरभ सिंह, शुशांत सिंह, प्रीतपाल सिंह, नवल सिंह, अनिल दुबे, धनराज सिंह चौहान, संदीप यादव , अजय दिव्य, पीयूष प्रताप सिंह, संजू शर्मा, अमित सिंह बैस, सुरेंद्र सिंह,हर्षवर्धन सिंह, सरजू यादव, तनवीर आलम, शरद शर्मा, दिग्विजय कौशिक चंद्रशेखर यादव, सौरभ सिंह, शुभांकर सिंह, गगन गुरुद्वान, जयदीप सिंह, पृथ्वीराज सिंह , संतोष यादव अकलतरा बलौदा के समस्त पार्षद गण, समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। डॉ राकेश कुमार सिंह की पुण्यतिथि में क्षेत्र के प्रतिभावान लोगों का सम्मान किया गया – डॉ राकेश कुमार सिंह की पुण्य स्मृति में नगर के हास्य व्यंग कवि बंशीधर मिश्रा, घना राम साहू, के डी वैष्णव, अपना अंगदान करने वाली शिक्षिका शिखा सिंह बैस के पति जयपाल सिंह बैस, शहीद रूद्र प्रताप सिंह की धर्मपत्नी प्रतीक्षा सिंह, रविन्द्र सिंह बैस, नारायण जायसवाल, पारस साहू, मारवाड़ी युवा मंच, बिहारीलाल ताम्रकार एवं नगर की स्वच्छता दीदियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टी एस सिंहदेव द्वारा शाल श्रीफल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।




