छापामार कार्रवाई कर पकड़ी 200 क्विंटल पॉलीथिन: तिलकगंज में गोदाम पर प्रशासन ने की कार्रवाई, प्लास्टिक का जखीरा किया जब्त

[ad_1]
सागर6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

गोदाम से बड़ी मात्रा में पॉलीथिन जब्त की।
सागर के तिलकगंज स्थित सागर-इंदौर ट्रांसपोर्ट के बाजू में स्थित गोदाम पर प्रशासन की टीम ने सोमवार शाम छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान गोदाम से करीब 200 क्विंटल प्लास्टिक जब्त की गई है। अमानक प्लास्टिक जिले में प्रतिबंधित है। इसके बाद भी शहर में प्लास्टिक बेचे जाने का खेल चल रहा था। सोमवार को मुखबिर से प्रशासन को सागर-इंदौर ट्रांसपोर्ट के पास स्थित गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक होने की सूचना मिली। खबर मिलते ही कलेक्टर दीपक आर्य ने कार्रवाई के लिए अनुविभागीय अधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट सपना त्रिपाठी को टीम के साथ कार्रवाई के लिए रवाना किया।
टीम ने तिलकगंज पहुंचकर गोदाम में छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान गोदाम से 200 क्विंटल प्लास्टिक बरामद हुई। यह पॉलीथिन बाजार में सप्लायी की जा रही थी। एसडीएम सपना त्रिपाठी ने बताया कि उक्त गोदाम अनिल जैसवानी का है। यहां से बगैर अनुमति प्लास्टिक का व्यापार किया जा रहा था। मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Source link









