छत्तीसगढ़ विधानसभा में भाजयुमो प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात, विकास मुद्दों पर चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार के मंत्रियों से सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने वन मंत्री केदार कश्यप, गृह मंत्री विजय शर्मा और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

मुलाकात के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, क्षेत्रीय विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता बताई।
इस दौरान क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। मंत्रियों ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक पहल का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अमोरा सरपंच राकेश कश्यप, पार्षद पंकज कहरा, भाजयुमो महामंत्री कमल राठौर, रोहित कुलदीप, भुवनेश्वर, सहिश, अरविंद तिवारी, भूपेंद्र यादव, रामसाय कश्यप एवं हितेश मरावी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




