Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त; सीएम साय बालोद में महिलाओं के सम्मान समारोह में करेंगे जारी

बालोद, 25अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ की महिलाओं को रक्षाबंधन त्योहार से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। CM साय आज मंगलवार को राज्य के 68 लाख महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी करेंगे।


दरअसल, CM साय आज बालोद जिले के डौण्डीलोहारा स्थित लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित बिहान दीदी एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान ’बिहान दीदियों एवं विभिन्न स्व-सहायता समूहों की उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करेंगे। साथ ही महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त भी जारी करेंगे।

इतना ही नहीं इस दौरान CM साय कुपोषण मुक्ति अभियान के अंतर्गत कुपोषित बच्चों के माताओं को सुपोषण किट के अलावा ’हर घर मुनगा’ अभियान के तहत समारोह में उपस्थित महिलाओं को एक-एक मुनगा पेड़ का भी वितरण करेंगे।

जिले में इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण ने आज जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Related Articles

Back to top button