Chhattisgarh
छत्तीसगढ़िया के स्वाभिमान पर चोट; छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने की मधुबाला गिरी की गिरफ्तारी की मांग

रायपुर / छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान पर अब छत्तीसगढ़िया चुप नहीं रहेगा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मधुबाला गिरी द्वारा छत्तीसगढ़िया समाज के लिए अपमानजनक शब्द और धमकी भरी भाषा इस्तेमाल करने का आरोप है। इससे पूरे छत्तीसगढ़िया समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

इसी को लेकर आज छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने विधानसभा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
सेना का साफ कहना है – खबर है कि आरोपी रायपुर से फरार हो गई है। पुलिस वीडियो और डिजिटल सबूतों की जांच कर तुरंत गिरफ्तारी करे और कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और छत्तीसगढ़िया के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा।
Follow Us




