Chhattisgarh

चिप्स का लालच देकर मासूम से रेप की कोशिश 8 साल की बच्ची से की गंदी हरकत…

रायपुर ,16 सितंबर (वेदांत समाचार) : रायपुर के संतोषी नगर इलाके में 8 साल की बच्ची से पिता के ही दोस्त ने रेप करने की कोशिश की। आरोप है कि पड़ोसी सुलेमान कुरैशी नाबालिग के घर में घुसा और चिप्स देने के बाद उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। नाबालिग ने आरोपी के चंगुल से खुद को छुड़ाया और वहां से भाग निकली।घटना के बाद परिजनों ने मामले की शिकायत टिकरापारा थाने में की है।

पुलिस ने आरोपी सुलेमान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पॉक्सो एक्ट, छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है।पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम को आरोपी नाबालिग के घर में घुसा था। उसने पहले नाबालिग को चिप्स दिए। इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती करने और रेप की कोशिश करने का आरोप है।

नाबालिग ने विरोध किया और आरोपी के चंगुल से खुद को छुड़ाकर वहां से भाग गई।शिकायत मिलने के बाद टिकरापारा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी सुलेमान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button