Chhattisgarh

चार साल से खराब पंप, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण, सुधारने की शिकायतें बेअसर…

सूरजपुर,14 सितंबर : प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत गोविंदपुर के आश्रित ग्राम पीपलपारा में नल-जल योजना की स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति के लिए लगाया गया सोलर पंप पिछले करीब चार वर्षों से खराब पड़ा है। पंप खराब होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए दूसरे स्थानों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नल-जल योजना के तहत मोहल्ले में सोलर पंप लगाया गया था, जिससे लोगों को घर के पास ही पानी उपलब्ध होने की उम्मीद थी।

लेकिन कुछ समय बाद सोलर पंप खराब हो गया। लंबे समय से खराब पड़े पंप की कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की गई, इसके बावजूद अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है।पेयजल की आवश्यकता पूरी करने के लिए मोहल्लेवासियों को स्कूल परिसर में लगे पानी के साधन पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इससे खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शासन की नल-जल योजना का उद्देश्य लोगों को घर के नजदीक पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की उदासीनता के कारण योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी और बारिश दोनों मौसम में पेयजल की समस्या बनी रहती है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी सोलर पंप की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। जिम्मेदार विभाग से जल्द मरम्मत की मांग ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि खराब पड़े सोलर पंप की जल्द मरम्मत कराकर नल-जल योजना के माध्यम से पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि मोहल्लेवासियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। ग्रामीणों का कहना है कि यदि चार साल से खराब पड़ी व्यवस्था को जल्द दुरुस्त नहीं किया गया, तो शासन की नल-जल योजना का उद्देश्य ही अधूरा रह जाएगा।

Related Articles

Back to top button