आरक्षक अभिषेक मिश्रा को SP ने किया सम्मानित: बीजाडांडी के ग्राम खूंटा पड़ाव में BJP नेता की बचाई थी जान; CM ने भी की थी सराहना

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Mandla
  • BJP Leader’s Life Was Saved In Village Khunta Padav Of Bijadandi; Chief Minister Also Appreciated

मंडला9 घंटे पहले

मंडला जिले में बीते दिनों भाजपा युवा नेता विकास यादव पर हुए हमले के समय जिस पुलिस आरक्षक ने उनकी जान बचाई थी, उसे पुलिस अधीक्षक ने अब सम्मानित किया है। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने आरक्षक अभिषेक मिश्रा को अपने कार्यालय में प्रशस्ति पत्र और नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया है।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरक्षक ने न केवल एक व्यक्ति की जान बचाई बल्कि अपने कर्तव्य भी निभाया है। ऐसे जवानों का सम्मान करने से न सिर्फ इनका मनोबल बढ़ता है बल्कि बेहतर काम करने की ऊर्जा भी मिलती है।

गत दिवस बीजाडांडी के ग्राम चरगांव पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने घटना की जानकारी दी तो मुख्यमंत्री ने भी आरक्षक अभिषेक की सराहना की थी।

वरिष्ठ अधिकारियों से सम्मान पाकर उत्साहित आरक्षक अभिषेक मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने घटना के विषय में बताया कि उनके पास देर रात जब विकास यादव ने उन्हें फोन कर हमले की जानकारी दी तो वे तुरन्त ही अपनी गाड़ी से घटनास्थल पहुंच गए। उन्हें आता देख हमलावर विकास को छोड़ भाग खड़े हुए। तब उन्होंने गंभीर घायल विकास को तुरंत ही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

पुलिस आरक्षक अभिषेक की यह तत्परता ही विकास यादव की जीवन रक्षा के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई। वहीं अभिषेक इस सम्मान को पाकर बहुत खुश है और अब दोगुनी ऊर्जा से काम करने करने की बात कह रहे हैं।

बता दें, बीते 15 सितंबर की रात कुख्यात बदमाश जावेद उर्फ बकरीदी ने अपने बेटों एवं साथियों के साथ मिलकर बीजाडांडी थाना क्षेत्र में ग्राम खूंटा पड़ाव में भाजपा नेता विकास यादव पर धारदार हथियारों से हमला कर मरणासन्न कर दिया था। जिसे आरक्षक ने न केवल बदमाशों से बचाया बल्कि अस्पताल भी पहुंचाया। घायल विकास यादव अब भी जबलपुर में इलाजरत है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button