ग्वालियर-चंबल में बांधों के गेट खोलना पड़े: पार्वती उफनाने से श्योपुर-कोटा हाईवे बंद; 20 अक्टूबर के बाद भी बारिश के आसार

[ad_1]
![]()
भोपाल2 मिनट पहले
मध्यप्रदेश से मानसून फिलहाल लौटने के मूड में नहीं है। पिछले पांच दिन से प्रदेशभर में तेज और रिमझिम बारिश हो रही है। मालवा-निमाड़, बुंदेलखंड, ग्वालियर-चंबल और बघेलखंड इलाके खूब भीग रहे हैं।
ग्वालियर में रात में तिघरा बांध के गेट खोलना पड़ गए। बांध में एक दिन में साढ़े तीन फीट पानी आने से जलस्तर 738.50 फीट हो गया। रात 11.20 बजे सायरन बजा और 11.45 बजे 3 गेट खोल दिए गए। शिवपुरी में मड़ीखेड़ा बांध के दो गेट खोले गए हैं।
पार्वती नदी के उफनाने से श्योपुर में खातौली पुल डूब गया। इससे श्योपुर-कोटा मार्ग बंद हो गया। पुल पर पानी होने के बाद भी उससे होकर बस निकालने वाले ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। देहात थाना प्रभारी विकास तोमर का कहना है कि ड्राइवर पर लापरवाही का केस दर्ज किया गया है। ग्वालियर-चंबल अंचल के भिंड, मुरैना, दतिया में भी बारिश हो रही है।
20 अक्टूबर के बाद भी बारिश का पूर्वानुमान…
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश में 20 अक्टूबर के बाद भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती सिस्टम और ट्रफ लाइन प्रदेश से गुजरने की वजह से ऐसा होगा। यही वजह है कि रविवार को भी भोपाल, इंदौर और उज्जैन में बारिश के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेशभर में रिमझिम और तेज बारिश का दौर बना रहेगा। रविवार को इंदौर के साथ भोपाल और उज्जैन में भी बारिश होने के चांस हैं। ग्वालियर, बुंदेलखंड, बघेलखंड और नर्मदापुरम में भी पानी गिर सकता है।
आज ऐसा रहेगा मौसम
ग्वालियर, दतिया, श्योपुरकलां, भिंड, मुरैना, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, आगर, राजगढ़, देवास, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ, खरगोन, जबलपुर, रीवा, सीधी, सतना, पन्ना, छतरपुर, सागर में बारिश के आसार हैं।
इन संभाग/जिलों में बारिश का अलर्ट
- 9 अक्टूबर: ग्वालियर, बुंदेलखंड, बघेलखंड और नर्मदापुरम।
- 9 से 12 अक्टूबर तक: भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, बघेलखंड, इंदौर और महाकौशल।
- 12 से 15 अक्टूबर तक: बुंदेलखंड, इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, बैतूल, खंडवा में कहीं-कहीं हल्की से तेज बारिश।
- 15 और 18 अक्टूबर तक: गुना, अनूपपुर, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर और छिंदवाड़ा।
- 18 से 21 अक्टूबर तक: बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, रायसेन, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, निवाड़ी, छतरपुर और दमोह।
- 21 से 24 अक्टूबर तक: बालाघाट, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, विदिशा में कहीं-कहीं।
Source link




