Chhattisgarh

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्रवाई, भिलाई में घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जांजगीर-चांपा, 15 अगस्त 2026। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को भिलाई क्षेत्र से गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 13 अगस्त को थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता की पूर्व से आरोपी गंगाधर कश्यप से पहचान थी और दोनों के बीच मोबाइल फोन के माध्यम से बातचीत होती थी। आरोप है कि आरोपी ने युवती को शादी करने और पत्नी बनाकर रखने का भरोसा दिलाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

रिपोर्ट के आधार पर थाना मुलमुला में अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल पुलिस टीम गठित कर उसकी तलाश शुरू कराई।

पुलिस टीम को आरोपी के भिलाई क्षेत्र में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने भिलाई के बैकुण्ठ धाम के पास छावनी क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी गंगाधर कश्यप को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गंगाधर कश्यप (24), निवासी चोरभट्टी, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र साहू, सहायक उपनिरीक्षक नजीर हुसैन, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, प्रधान आरक्षक रूद्र कश्यप, आरक्षक सनोहर जगत, महिला आरक्षक श्वेता सिंह सहित थाना मुलमुला के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button