Chhattisgarh

गणेश उत्सव से पहले रायपुर नॉर्थ जोन पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, चाकू लेकर घूम रहे 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 10 सितम्बर। गणेश उत्सव और आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग, सघन जांच और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखते हुए अवैध हथियार रखने या लेकर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इसी अभियान के दौरान थाना पंडरी और थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में चाकू लेकर घूमते पाए गए दो आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 291/2026 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट में आरोपी धर्मेंद्र घृतलहरे के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 277/2026 के तहत धारा 296, 351(2), 115(2), 118(2), 3(5) बीएनएस और धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

त्योहारी सीजन के दौरान किसी भी तरह की अशांति या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति को रोकने के लिए नॉर्थ जोन के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई। थाना उरला पुलिस ने धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत तीन प्रकरणों में तीन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। थाना खम्हारडीह में धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत पांच प्रकरणों में पांच व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

थाना गुढ़ियारी पुलिस ने धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत तीन प्रकरणों तथा धारा 129 बीएनएसएस के तहत एक प्रकरण में कार्रवाई की। थाना पंडरी पुलिस ने धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत दो प्रकरणों में चार व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। वहीं थाना खमतराई पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत दो प्रकरणों में कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, गणेश उत्सव और आने वाले त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए नॉर्थ जोन पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग बढ़ाई गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियार रखने या लेकर घूमने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

नॉर्थ जोन पुलिस के अनुसार 10 सितंबर को आर्म्स एक्ट के दो मामलों समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 22 प्रकरणों में प्रभावी वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button