Chhattisgarh

खरोरा में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 120 पौवा के साथ आरोपी गिरफ्तार

0.दुकान से शराब बेच रहा था युवक, 15,600 रुपये की शराब व नगदी जब्त

रायपुर, 29 मार्च 2026।
रायपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 120 पौवा देशी शराब और नगदी बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना खरोरा पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

इसी कड़ी में 29 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चिचोली स्थित एक चिकन व मछली दुकान में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपना नाम ईश्वर उर्फ बिट्टू बताया।

तलाशी के दौरान दुकान में रखी एक बोरी से 120 पौवा देशी मदिरा (मसाला शोले) बरामद की गई। आरोपी ने अवैध रूप से शराब बेचने की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 120 पौवा देशी शराब तथा 3,600 रुपये नगद, कुल 15,600 रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की है। आरोपी के खिलाफ थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 171/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

ईश्वर उर्फ बिट्टू (19 वर्ष), पिता टेकराम टंडन, निवासी नवागांव वार्ड क्रमांक 09, थाना खरोरा, जिला रायपुर।

Related Articles

Back to top button