कोर्ट ने मृतक को पेशी पर बुलाया: सुनवाई भी उसी केस की जिसमें मौत हुई

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Court Summons After Death In Accident, Madhya Pradesh Hindi News, Madhya Pradesh Court News, Crime News And Updates

भोपाल10 मिनट पहले

एक सड़क हादसे की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। कोर्ट ने सुनवाई में हाजिर होने के लिए उसी महिला के नाम समन भेज दिया, जिसकी मौत इस हादसे में घटनास्थल पर ही हो चुकी थी।

सुनने-पढ़ने में अजीब लगेगा। आश्चर्य भी होगा, लेकिन यह बात सच है। सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। एक साल बाद इसी केस में महिला को कोर्ट में हाजिर होने का फरमान सुना दिया गया। पुलिसकर्मी बाकायदा महिला के घर समन लेकर पहुंचा। समन देखकर बेटा हैरान रह गया। उसने कहा- कोर्ट में पेश करने के लिए मां को कहां से लाऊं? उनका तो निधन हो चुका है। इस पर पुलिसकर्मी ने कहा कि गलती से समन जारी हो गया होगा। वह डेथ सर्टिफिकेट लेकर चला गया।

मामला भोपाल के टीटी नगर इलाके का है, जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा केस?

टीटी नगर क्षेत्र में मकान नंबर -202 बाणगंगा, न्यू रेस्ट हाउस के पीछे रहने वाले दर्शन लाल की पत्नी धनवंती शर्मा हाउस वाइफ थीं। 7 अक्टूबर 2021 की सुबह नवरात्रि के पहले दिन वह पीतल वाली माता देवी मंदिर में दर्शन करने गईं। वहां वह मंदिर के बाहर खड़ी थीं। इतने में तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। धनवंती की मौके पर ही मौत हो गई थी।

टीटी नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल के पास के CCTV फुटेज की मदद से बाइक की पहचान की। जांच में सामने आया कि बाइक ( MP04-QC4920) नाबालिग चला रहा था। पुलिस ने बाइक जब्त कर लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपी के नाबालिग होने से केस किशोर न्याय बोर्ड पहुंचा। मामले की सुनवाई चल रही है।

किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट निधि शाक्यवार की कोर्ट से ये समन धनवंती शर्मा के घर पहुंचाया गया। जबकि धनवंती शर्मा की मौत इसी सड़क हादसे में हो चुकी थी।

किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट निधि शाक्यवार की कोर्ट से ये समन धनवंती शर्मा के घर पहुंचाया गया। जबकि धनवंती शर्मा की मौत इसी सड़क हादसे में हो चुकी थी।

सिपाही घर आया, तब पता चला धनवंती नहीं रहीं

3 नवंबर 2022 को टीटी नगर थाने का सिपाही धनवंती का पता तलाशते हुए उनके घर पहुंचा। घर में उनकी बहू मिली। बहू ने पति रवि शर्मा को पुलिस के घर आने की बात बताई। रवि तुरंत ही घर पहुंचे। सिपाही ने उन्हें समन दिया। बताया- धनवंती के नाम से समन है। वह 4 नवंबर को बाल न्यायालय में हाजिर होकर पक्ष रखें। रवि यह सुनते ही हैरान रह गया।

उन्होंने सिपाही को बताया कि मेरी मां का ही एक्सीडेंट में निधन हुआ था। अब वह कैसे कोर्ट में हाजिर होंगी। उन्हें मैं कहां से लेकर आऊं। सिपाही को पहले तो यकीन नहीं हुआ कि धनवंती का निधन हो चुका है। उसे लगा कि रवि समन रिसीव करने की वजह से झूठ बोल रहा होगा। रवि ने नगर निगम से जारी मां का डेथ सर्टिफिकेट दिखाया, तब सिपाही को यकीन हुआ। वह डेथ सर्टिफिकेट लेकर चला गया।

धनवंती शर्मा की अक्टूबर में हादसे में मौत हो गई थी। ये उनका डेथ सर्टिफिकेट भी है। समन लेकर घर पहुंचे पुलिसकर्मी को धनवंती के बेटे ने डेथ सर्टिफिकेट बताया तब जाकर उसे यकीन हुआ।

धनवंती शर्मा की अक्टूबर में हादसे में मौत हो गई थी। ये उनका डेथ सर्टिफिकेट भी है। समन लेकर घर पहुंचे पुलिसकर्मी को धनवंती के बेटे ने डेथ सर्टिफिकेट बताया तब जाकर उसे यकीन हुआ।

हाजिर होने की उपेक्षा करने पर वारंट जारी होगा

समन प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड निधि शाक्यवार की कोर्ट से आया है। समन में लिखा गया- 4 नवंबर 2022 को दिन में 10 बजे हाजिर हों। कोर्ट की इजाजत के बिना वहां से न जाएं। आपको इसके द्वारा चेतावनी दी जाती है कि यदि न्यायसंगत कारण के बिना आपने हाजिर होने में उपेक्षा की या इनकार किया, तो आपके खिलाफ वारंट जारी किया जाएगा।

पुलिस शुरू से करती रही गुमराह

धनवंती के बेटे रवि ने बताया कि घटना वाले दिन से पुलिस हम लोगों को गुमराह करती रही। हमने जब घटना के बाद पुलिस से पूछा कि क्या मां की जान लेने वाली गाड़ी जब्त हो गई? आरोपी पकड़े गए हैं? पुलिस कहती रही कि सब पकड़ लिए गए हैं, जबकि असलियत में महीनों बाद पुलिस ने गाड़ी जब्त की और आरोपी पकड़ा। उसमें भी आरोपी को नाबालिग बना दिया गया। इसी वजह से क्लेम में देरी हो रही है।

जब पुलिसकर्मी घर पहुंचा, तो धनवंती शर्मा का बेटा रवि समन देखकर हैरान रह गया। उसने पुलिसकर्मी को मां का डेथ सर्टिफिकेट दिखाया।

जब पुलिसकर्मी घर पहुंचा, तो धनवंती शर्मा का बेटा रवि समन देखकर हैरान रह गया। उसने पुलिसकर्मी को मां का डेथ सर्टिफिकेट दिखाया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button