Chhattisgarh

जांजगीर नैला में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी मिलन कार्यक्रम, योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर

जांजगीर-नैला। आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-01, वार्ड क्रमांक-09 में आंगनबाड़ी मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुनिश्चित करने और जनसेवा के संकल्प को धरातल पर उतारना रहा।

कार्यक्रम के दौरान ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। उपस्थित हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के पार्षद एवं सभापति अजीत गढ़वाल उपस्थित रहे। वहीं वक्ता के रूप में भाजपा जिला मंत्री जांजगीर-चांपा संतोषी दूबे ने अभियान के उद्देश्यों और जनसेवा के महत्व पर विचार रखे।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रियंका यादव, सहायिका टंकेश्वरी पाण्डे, सुपरवाइजर श्वेता तिवारी, स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर विनोद यादव और एएनएम बसंती कंवर सहित वार्ड के बड़ी संख्या में हितग्राही एवं बच्चे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बताया गया कि सेवा संकल्प अभियान महज औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि जरूरतमंद वर्गों की समस्याओं के समाधान और उनके सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रयास का माध्यम है।

Related Articles

Back to top button