Chhattisgarh

कोरबा में पुलिस विभाग में फेरबदल, छह अधिकारियों के तबादले

कोरबा, 11 अप्रैल 2026। जिला पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के तहत जिले में पदस्थ छह पुलिस अधिकारियों के कार्यस्थल में बदलाव किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार प्र. आरक्षक आस्था शर्मा को थाना उरगा से थाना सिविल लाइन रामपुर भेजा गया है। उपनिरीक्षक विनोद सिंह को थाना प्रभारी कुसमुण्डा से चौकी प्रभारी रजगामार पदस्थ किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक लक्ष्मण खुंटे को चौकी प्रभारी रजगामार से थाना प्रभारी कुसमुण्डा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक राजेश तिवारी को थाना प्रभारी उरगा से पुलिस कंट्रोल रूम (सीसीआर) का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक नवीन पटेल को थाना प्रभारी सिविल लाइन रामपुर से थाना प्रभारी उरगा पदस्थ किया गया है। सहायक उपनिरीक्षक भीमसेन यादव को पुलिस कंट्रोल रूम से थाना कोतवाली स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें। इस फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button