Chhattisgarh

कोरबा “बुका” में जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों एवं परंपरागत मछुवारो के अधिकारों की रक्षा हेतु आयोजित ‘महासम्मेलन’ में मछुवा कांग्रेस प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी हुए शामिल

कोरबा/ ​हसदेव (मिनीमाता बांगो) जलाशय सहित प्रदेश के विभिन्न जलाशयों से विस्थापित आदिवासी भाई-बहनों, पारंपरिक मछुआरा समुदायों और मत्स्य समितियों के अधिकारों की लड़ाई में हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

राज्य सरकार को दमनकारी मत्स्य नीति वापस लेनी होगी और जलाशयों की ठेका प्रणाली बंद करनी होगी। ​जल-जंगल-जमीन पर पहला हक स्थानीय मूलनिवासियों का है!

इस कार्यक्रम में पीसीसी अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी, पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव जी, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत जी, पूर्वमंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल जी, पूर्वमंत्री श्री प्रेमसाय टेकाम जी, विधायक श्री जनकराम ध्रुव जी, मछुवा कांग्रेस से गायत्री केवर्त जी महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष, दिनेश फुटान जी प्रदेश प्रभारी, रवि निषाद जी उप्पाध्यक्ष प्रदेश , देव कुमार निषाद जी प्रदेश सचिव , नरेश निषाद जी प्रदेश सचिव, संतोषी निषाद जी प्रदेश सचिव , नेमा निषाद जी प्रदेश सचिव , अमृता निषाद जी जिला अध्यक्ष कोरबा, ढेलु निषाद जी जिला अध्यक्ष महासमुंद, सेवक राम तारक जी जिला अध्यक्ष धमतरी, प्रभु मल्लहा जी जिला अध्यक्ष मुंगेली , कुशल मटियारा जी शहर अध्यक्ष दुर्ग एवं अनेक गणमान्य जन हजारों की संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button