Chhattisgarh

कोरबा: बांगो थाना क्षेत्र में ट्रैलर और ऑयल टैंकर की हुई जबरदस्त भिड़ंत-टला बड़ा हादसा

  • घंटों लगा रहा जाम

  • कोरबा । कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाट के पास एक ट्रैलर और ऑयल टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
    जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बांगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू करने के लिए मशक्कत की और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की प्रक्रिया शुरू की। करीब घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद जाम को धीरे-धीरे खुलवाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित वाहन चालकों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button