Chhattisgarh

कोरबा: बढ़ती गर्मी में राहत, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगम के प्याऊ शुरू

कोरबा, 04 अप्रैल 2026। शहर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए नगर पालिक निगम कोरबा ने राहगीरों और आम नागरिकों को राहत देने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। निगम द्वारा शहर के विभिन्न जोनों के प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अस्थायी प्याऊ शुरू कर दिए गए हैं, जहां लोगों को शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

निगम प्रशासन के अनुसार, जरूरत के मुताबिक अन्य स्थानों पर भी प्याऊ स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को गर्मी में पेयजल की सुविधा मिल सके।

महापौर संजू देवी राजपूत और आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए सभी जोन कमिश्नरों को प्याऊ शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत आज से शहर के प्रमुख स्थानों पर इन प्याऊ का संचालन शुरू कर दिया गया है।

महापौर और आयुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि प्याऊ स्थलों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही घड़ों में प्रतिदिन ताजा और शुद्ध पानी भरा जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता के अनुसार और अधिक स्थानों पर प्याऊ खोले जाएं तथा पूरे ग्रीष्मकाल के दौरान इनका नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को गर्मी में राहत मिलती रहे।

Related Articles

Back to top button