Chhattisgarh

विनय ताम्रकार छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने

रायपुर ,12अक्टूबर। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अंबेडकर) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ गोजु पाल ने विनय ताम्रकार को छत्तीसगढ़ प्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ गोजु पाल ने यह नियुक्ति राष्ट्रीय महासचिव डॉ मोहनलाल पाटिल की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष मंगल चंद्र धृतलहरे की अनुशंसा पर किया है।

विनय ताम्रकार को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी के साथ ही विनय ताम्रकार को जगदलपुर गरियाबंद रायपुर सारंगढ़ और रायगढ़ जिले का प्रभारी बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button