Chhattisgarh
कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश

कोरबा, 29 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के परिप्रेक्ष्य में कोरबा जिले के स्थानीय अवकाश की तिथि में संशोधन किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कुणाल दुदावत द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब कोरबा जिले में 11 नवंबर 2026, बुधवार को भाई दूज (दीपावली) पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।
जारी आदेश में बताया गया है कि राज्य शासन द्वारा 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके मद्देनजर कोरबा जिले के लिए पूर्व में जारी स्थानीय अवकाश संबंधी आदेश में संशोधन करते हुए 11 नवंबर को भाई दूज के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
Follow Us




