Chhattisgarh

कोरबा की बेटी एंजेल सिंह बनी सिविल जज

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा व्यवहार न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम शनिवार को जारी कर दिया गया। कुल 57 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित इस परीक्षा में 183 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया था। लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर जारी अंतिम चयन सूची में अंजुम आरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि शिवांगी तिवारी दूसरे और आयुष चौरसिया तीसरे स्थान पर रहे।

चयन प्रक्रिया शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत संपन्न हुई। मुख्य परीक्षा 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 22 जनवरी को घोषित हुआ। इसके पश्चात 10 से 20 फरवरी के बीच साक्षात्कार आयोजित किए गए। आयोग ने बताया कि साक्षात्कार के दौरान कोई भी अभ्यर्थी अनुपस्थित अथवा अयोग्य नहीं पाया गया। मुख्य सूची के साथ अनुपूरक सूची भी जारी की गई है।

57 प्रतिशत अंकों के साथ एंजेल ने पाई सफलता

चयनित अभ्यर्थियों में कोरबा की एंजेल सिंह ने 57 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सिविल जज (व्यवहार न्यायाधीश, कनिष्ठ श्रेणी) पद के लिए चयन सुनिश्चित किया है। वे वरिष्ठ पत्रकार रवि पी. सिंह की पुत्री हैं। एंजेल की इस उपलब्धि से कोरबा जिले में हर्ष और गर्व का वातावरण है। सामाजिक एवं पत्रकारिता जगत के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

चयनित अभ्यर्थियों में प्रमुख नाम

अंजुम आरा, शिवांगी तिवारी, आयुष चौरसिया सहित अगन कुमार डहाके, एकांश अग्रवाल, शुभम नामदेव, आर्यमान सिंह रघुवंशी, कार्तिकी अवंतिका, अपेक्षा सिंघई, शक्ति चतुर्वेदी, सिमरप्रीत सलूजा, दीपांशी जैन, कुसुमांजलि सिन्हा, अंकित नंदे, हिमालय रवि, रौशन कुमार पाठक, तृप्ति अग्रवाल, प्रतीक कांत, अभिनव अग्रवाल, हशिता अग्रवाल, दुर्गेश नंदिनी मरावी, शुभम राठौर, सृष्टि सोनकला, नागेंद्र सिंह, लीजा पाल, प्रज्ञा वैष्णव, श्रेया औरमलिया, दीपक कुमार चंद्राकर, यशवंत देवांगन, ऋचा रेनी तिग्गा, समृद्धि जोशी, सौरभ कुमार तरार, राशि कांकरवाल, ज्योति शर्मा, अंजू पठारे, सीमा तांडे, राहुल कुमार निराला, दीक्षा किंडो, प्रिया सोमावार, कोमल कृति उरांव, आकांशा खेस्स पन्ना, मेघा पलेश्वर, शिवानी डहरिया, तेशांक ध्रुव, प्रथमेंद्र हिडको, दीपल अजगले, हेमंत प्रसाद, रितु नेताम, यश मौर्य, अपूर्वा मरकाम, करन शाह खुशरो, स्वाति पैंकरा, एडविना एक्का, एंजेल सिंह, चंद्र भूषण पासवान सहित अन्य अभ्यर्थी शामिल हैं।

प्रदेश में न्यायिक सेवा परीक्षा में महिलाओं की उत्कृष्ट सफलता को भी इस परिणाम की विशेष उपलब्धि माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button