कोरबा: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

कोरबा,12 अप्रैल 2026। कोरबा नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के जन्मदिन पर शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उन्हें बधाई देने भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह से ही कोहड़िया स्थित उनके निवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।

जन्मदिन के अवसर पर मंत्री देवांगन ने सर्वमंगला मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली एवं प्रगति की कामना की। इसके बाद आयोजित भंडारा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान वृद्धजनों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान भी किया गया।

टीपी नगर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचने पर मंत्री देवांगन का कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि मंत्री देवांगन सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी हैं तथा वे 24 घंटे आम जनता और कार्यकर्ताओं के लिए उपलब्ध रहते हैं। उन्होंने कहा कि देवांगन के प्रयासों से कोरबा में विकास कार्य तेजी से धरातल पर उतर रहे हैं, जिससे वे सभी वर्गों के बीच लोकप्रिय हो चुके हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महामाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और जन्मदिन को उत्साहपूर्वक मनाया।
जन्मदिन के अवसर पर जमनीपाली और बालको क्षेत्र में भी सामाजिक, धार्मिक संगठनों एवं भाजपा मंडलों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। एनटीपीसी गेट के सामने स्थित हनुमान मंदिर में मंदिर समिति और दर्री मंडल के पदाधिकारियों ने महामाला पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर कौशल देवांगन, किशोर साहू, अंजय अग्रवाल, संजय कुर्मावंशी, परविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जन्मदिन के अवसर पर शहर के विभिन्न समाजों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने निवास पहुंचकर मंत्री देवांगन को शुभकामनाएं दीं। सतनामी कल्याण समिति के अध्यक्ष नारायण कुर्रे, कनौजिया राठौर समाज के अध्यक्ष सीताराम राठौर, सिख समाज के प्रतिनिधि, सियान सदन के पदाधिकारी, मथुरा माली मरार पटेल समाज, सर्व यादव समाज, क्षत्रिय राठौर समाज, एनटीपीसी बीएमएस एवं पूर्वांचल विकास समिति के आरएन पांडेय सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भेंट कर बधाई दी।
इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, रुक्मणी नायर, मीना लहरे, पार्षद नरेंद्र देवांगन, मुकुंद कंवर, उपेंद्र पटेल, धनश्री साहू, भुवनेश्वर तिवारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा, दुष्यंत शर्मा, अनिल यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजेश लहरे, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, मनोज लहरे, मनीष मिश्रा, योगेश मिश्रा, डीलेन्द्र यादव, राधे यादव, तुलसी ठाकुर, ईश्वर साहू, नारायण राजपूत, नारायण ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




