Chhattisgarh

कृषि दवाई चोरी करने का सह आरोपी जेल दाखिल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

दुर्ग – खुले स्थान ब्यारा से कृषि दवाई चोरी करने वाले सहआरोपी को आज मचांदूर चौकी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं प्रकरण के मुख्य आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार दुर्ग पुलिस द्वारा चोरी की अपराधों पर रोकथाम लगाकर चोरी के अपराधों में त्वरित कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये दिशा निर्देश का पालन करते हुये चौकी मचांदूर थाना उतई पुलिस द्वारा कार्यवाही किया गया। गत माह 27 जुलाई को प्रार्थी नंद किशोर राजपूत पिता कुंज बिहारी राजपूत उम्र 54 वर्ष पता कानाकोट चौकी मचांदूर थाना उतई के खेत ब्यारा खुले स्थान में रखे कृषि दवाई योद्धा चालीस पैकेट का वजन 03 किलो कीमती 13,000 रूपये को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुख्य आरोपी विनोद ठाकुर को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। वहीं प्रकरण के सह आरोपी धर्मेंद्र कुमार पटेल को आज पूछताछ करने पर उसने अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से मचांदूर चौकी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में सउनि नेमन साहू , आरक्षक निखिल गुप्ता व स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी –

धर्मेंद्र कुमार पटेल पिता राम गुलाल पटेल उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम – कानाकोट , चौकी – मचांदूर , थाना – उतई , जिला – दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

Related Articles

Back to top button