Chhattisgarh

कारगिल विजय दिवस पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, कोरबा ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कोरबा। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कोरबा ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने कारगिल युद्ध के शहीदों के अदम्य साहस, वीरता और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम रविवार को कोरबा शहर के सुभाष चौक, निहारिका में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सैनिक सेवा संघ, कोरबा द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने भी भाग लिया।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कोरबा की ओर से जिला संगठन आयुक्त (गाइड) उतरा मानिकपुरी, गाइड कैप्टन रेणु श्रीवास्तव, शुभम ढीमोले, अंकिता सामल, रेंजर लीडर राधिका विश्वकर्मा, रोवर लीडर जगन्नाथ सिंह नेताम सहित स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। युवाओं को उनके साहस, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

Related Articles

Back to top button