कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश उपाध्यक्ष नेBJP पर लगाए आरोप: कहा- मैं ब्राह्मण हूं, इसलिए शहर में मेरे फ्लैक्स नहीं लगाए जा रहे

[ad_1]

हरदा22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश उपाध्यक्ष श्वेता उपाध्यक्ष ने आरोप मैं ब्राह्मण हूं इस कारण भाजपा के लोग मेरे फ्लेक्स शहर में नही लगने दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक एवं कृषि मंत्री कमल पटेल के इशारे पर भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लगाए गए बैनर को हटाया। जबकि, टिमरनी से लेकर बुराहनपुर तक उन्होंने यात्रा के स्वागत को लेकर पोस्टर लगवाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री पटेल के दवाब में होर्डिंग लगाने वाले ठेकेदारों के द्वारा कांग्रेस नेताओं के बैनर पोस्टर को लगने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

कांग्रेस सेवादल की प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही है। इसी यात्रा के पक्ष में हरदा जिला मुख्यालय के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सेवादल के साथियों द्वारा मेरे भारत जोड़ो यात्रा के बैनर फ्लेक्स लगाए गए थे। जिसे भाजपा नेताओं के इशारों पर फेंका गया। जिसका संपूर्ण कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। साथ ही बैनर पोस्टर निकालने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई की मांग की है। उपाध्याय ने कहा कि भाजपा कार्रकर्ता भारत जोड़ो यात्रा का डर मन में बैठ चुका है। इस प्रकार की हरकतों से साफ झलकता है कि भाजपा की ये हरकतें अमानवीय हैं।

मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा का कहना है कि होर्डिंग लगाने से कभी किसी को नही रोका गया है। कांग्रेस नेत्री के आरोप झूठे एवं मनगढ़त है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button