नर्मदापुरम में सड़क हादसे में एक की मौत: रॉग साइड से पेड़ में टकराई बाइक, इटारसी के एक युवक की मौत, दूसरा घायल

[ad_1]

नर्मदापुरम10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बाइक पेड़ से टकरा गई। - Dainik Bhaskar

बाइक पेड़ से टकरा गई।

नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाइवे पर सेमरीहरचंद गांव के पास तेज रफ्तार एक बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसा रविवार रात करीब 11 बजे हुआ। हादसे बाइक चालक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा युवक की हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही 100 डॉयल स्टॉफ मौके पर पहुंचा और उन्हें माखननगर अस्पताल भेजा। घायल युवक को गंभीर अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया। मृतक छत्रपाल यादव और घायल पंकज दमाड़े दोनों ही न्यू यार्ड इटारसी के रहने वाले है।

पुलिस के मुताबिक छत्रपाल यादव (35) इलेक्ट्रिक काम करता है। पंकज की चाय-नाश्ते की होटल है। दोनों पिपरिया मटकुली गए थे। रात करीब 10 से 11 बजे के बीच पिपरिया से इटारसी की ओर लौट रहे थे। सेमरीहरचंद और माखननगर के बीच में गुराड़िया बस स्टैंड के पास सड़क के दाहिनी ओर रॉग साइड में बाइक एक पेड़ में जा घुसी।

बाइक की रफ्तार इतनी थी कि टक्कर के बाद घटनास्थल पर छत्रपाल की मौके मौत हो गई। एएसआई रेवाराम गायकवाड़ ने बताया छत्रपाल को अचैत अवस्था और पंकज को घायल हालत में अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर ने छत्रपाल को मृत घोषित किया। पंकज को अधिक चोट होने से नर्मदापुरम रेफर किया है। मृतक के शव का सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button