धनवंतरी जयंती समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया, निरोगी शरीर को बताया सच्चा धन

कोरबा। विश्व कल्याण, आरोग्य तथा धन-संपदा के संरक्षण और संवर्धन की कामना के साथ भगवान धनवंतरी जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः की मंगल भावना के साथ भगवान धनवंतरी जी का पूजन-अर्चन किया गया।

यह आयोजन कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी, सोमवार 18 अक्टूबर 2025 को पतंजलि चिकित्सालय, शिव औषधालय, महानदी कॉम्प्लेक्स निहारिका, कोरबा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन आयुष मेडिकल एसोसिएशन, आरोग्य भारती, विश्व हिंदू परिषद, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, शिव औषधालय एवं पतंजलि चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत रहीं, अध्यक्षता जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. उदय शर्मा ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्र किशोर श्रीवास्तव (अध्यक्ष, नमामी हसदेव सेवा समिति), रणधीर पांडे (कार्यकारी अध्यक्ष, नमामी हसदेव सेवा समिति), अशोक तिवारी (नगर सर संघ चालक, आरएसएस कोरबा), पंडित शिवराज शर्मा (सुप्रसिद्ध भजनोंपदेशक) एवं नाड़ी वैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा (संस्थापक, शिव औषधालय) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और भगवान धनवंतरी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। भगवान धनवंतरी जी का षोडशोपचार पूजन पंडित शिव कुमार शर्मा और पंडित सत्यम शर्मा द्वारा संपन्न कराया गया। स्वागत गीत कुमारी राज नंदनी सोनी ने प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत पुष्पहार, तिलक एवं औषधीय पौधों के साथ किया गया।
कार्यक्रम में कोरबा के गायक रमेश शर्मा ने “जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा…” गीत से देशभक्ति का माहौल बनाया। वहीं गायक संदीप शर्मा ने “मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है…” भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। सुप्रसिद्ध भजनोंपदेशक पंडित शिवराज शर्मा ने भगवान श्रीराम पर भजन प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।
उद्बोधन में डॉ. उदय शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद की चिकित्सा करना और उसका प्रचार-प्रसार करना पुण्य का कार्य है, क्योंकि यह दैवीय और निरापद चिकित्सा पद्धति है। उन्होंने डॉ. नागेंद्र शर्मा और शिव औषधालय परिवार के प्रयासों की सराहना की। रणधीर पांडे ने कहा कि पंचतत्व की शुद्धि से ही निरोगी शरीर की कल्पना साकार हो सकती है। मुख्य अतिथि संजू देवी राजपूत ने कहा कि “वास्तविक धन निरोगी शरीर ही है” और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए भगवान धनवंतरी जी की आराधना की जाती है।
समारोह में विशेष योगदान देने वाले कलाकारों, अतिथियों और चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नेत्रनंदन साहू ने किया।
धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा (संचालक, शिव औषधालय) ने किया। उन्होंने मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं — जमना फार्मा, हिमालया फार्मा, धनवंतरी फार्मा, एमिल फार्मा, झंडू फार्मा, आयुर्वेद सेवा सदन, शर्मायु, नेचर सॉल हेल्थ केयर प्रा. लि. — तथा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. राजेश राठौर, डॉ. सुरेंद्र मिश्रा, डॉ. के.के. पोद्दार, डॉ. प्रदीप देवांगन, डॉ. अश्विनी आर्य, डॉ. अतुल धाबू, डॉ. संगीता शर्मा, डॉ. संजय वैष्णव, डॉ. प्रदीप कश्यप, डॉ. ललित साहू, डॉ. स्वर्ण सिंह चंद्रा, डॉ. पवन मिश्रा, डॉ. नीता साहू, वैद्य विष्णु प्रसाद, प्रतिभा शर्मा, ऊर्मिला शर्मा, वैद्या वागेश्वरी शर्मा, कमल धारिया, अरुण मानिकपुरी, तोरेंद्र सिंह, देवबली कुंभकार, पिंकी बरेठ, सुरभि कुंभकार सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।










