एसपी ने कंधे पर स्टार लगाकर एवं कैप पहनाकर दी सहायक उप निरीक्षक बनने की बधाई

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बलौदाबाजार भाटापारा – पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज चार प्रधान आरक्षकों के सहायक उप निरीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान आरक्षक दिनेश कुर्रे , संजय सोनी , मनीष वर्मा एवं दिलीप कुमार टोप्पो सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये हैं।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी प्रधान आरक्षकों के कंधे पर एक स्टार लगाकर एवं कैप पहना कर सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण कर शुभकामनायें दी गई। बताते चलें वर्तमान में सहायक उप निरीक्षक दिनेश कुर्रे रक्षित केन्द्र , संजय सोनी थाना भाटापारा ग्रामीण , मनीष वर्मा रक्षित केन्द्र एवं दिलीप कुमार टोप्पो थाना भाटापारा शहर में पदस्थ है। इस दौरान कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक यातायात , एसडीओपी भाटापारा एवं समस्त पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।